October 13, 2024

Police arrested: अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर से की 10 लाख की मांग,दो महिलाएं सहित तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इन्दौर,23 दिसंबर(इ खबर टुडे)। इन्दौर में डॉक्टर से अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपए की मांग करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने कॉल गर्ल सहित एक अन्य महिला व तीन आरोपियों को किया। गिरफ्तार गिरोह कई लोगों का अश्लील वीडियो बनाकर रुपए की मांग करते थे। कॉल गर्ल युवती ने अपना गैंग खंडवा से आकर बनाया। डॉक्टर की शिकायत पर खजराना थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज,पुलिस मामले की जांच में जुटी।

मामला खजराना थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी एक डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक कॉल गर्ल द्वारा उसका संपर्क हुआ था। इसी दौरान चाकू की नोक पर कॉल गर्ल ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर ₹10 लाख रुपए मांग करने लगी। रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी गई। मौके पर एक अन्य महिला और राज तोमर, शुभम सोहेल उर्फ सोनू भी पहुंचे और डॉक्टर को धमकाने लगे। परेशान होकर आखिरकार डॉक्टर ने अपने साथ हुई पूरी घटना थाने पर बताई जिस पर पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए दो महिला सहित तीन अन्य आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि कॉल गर्ल रजनी (परिवर्तित नाम) अपना एक कॉल गर्ल का गिरोह चलाती है। जिसमें एक अन्य महिला और तीन युवक साथ में उसकी मदद करते हैं। कई लोगों को इस तरह पास आकर उनका वीडियो बनाकर उनसे रुपए ठगे गए हैं। बदनाम होने के डर से कोई पुलिस को शिकायत नहीं करता था। वही ऐसी घटना में डॉक्टर द्वारा हिम्मत दिखाकर शिकायत करने पर पहली बार यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। अब पुलिस अन्य और भी फरियादियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी के पास से मिले मोबाइल फोन में कई लोगों का डाटा और अन्य जानकारियां भी मिली है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

You may have missed