July 6, 2024

Maharashtra Schools: पहली से 9वीं क्लास तक के स्कूलों को किया गया बंद, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फैसला

मुंबई,03जनवरी(इ खबर टुडे)। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल जारी रहेगा। सुरेश काकानी, अतिरिक्त आयुक्त, बृहन्मुंबई नगर निगम का कहना है कि मुंबई में कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल कोरोना प्रोटोकॉल के साथ जारी रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र टीकाकरण प्राप्त करने के लिए स्कूल आ सकते हैं।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से तो लगातार मामले बढ़ रही रहे थे, बंगाल में भी संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं, लेकिन जैसी आशंका जताई जा रही थी उसके मुकाबले बढ़ोतरी कम है। राज्यों से रविवार देर रात तक मिली सूचनाओं के मुताबिक, 28 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। इनमें अभी कई राज्यों के आंकड़े शामिल नहीं हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 11,877 केस मिले हैं, जबकि बंगाल में 6,153 मामले पाए गए हैं। मुंबई में 8,063 मामले मिले हैं जो एक दिन पहले मिले मामलों से 27 प्रतिशत ज्यादा है।

महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हज़ार 877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2 हज़ार 707 अधिक हैं और साथ ही ओमिक्रोन के 50 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महाराष्ट्र में नौ मरीजों की भी मौत हुई और इसके साथ ही मृतकों की संख्या 1 लाख 41 हज़ार 542 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 42 हज़ार 24 कोरोना के एक्टिव केस हैं। संक्रमण के 11 हज़ार 877 मामलों में से 7 हज़ार 792 मामले मुंबई से सामने आए।

You may have missed