mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

Curfew/खरगोन में आज सुबह 10 से 12 बजे तक कर्फ्यू में रहेगी छूट

खरगोन, 15अप्रैल (इ खबर टुडे)।मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी की रात हुए पथराव के बाद से जारी कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की छूट रहेगी।

इस दौरान वाहन नहीं निकाल सकेंगे। लोगों को जरूरत का सामान खरीदने बाजार पैदल ही जाना होगा। वहीं गुरुवार सुबह भी प्रशासन ने कर्फ्यू दो घंटे की छूट दी थी।

इस दौरान सिर्फ महिलाओं को ही घरों से बाहर निकलने की इजाजत थी। इस दो घंटे की छूट में बाजार में सामान लेने वालों की भीड़ नजर आई। पुलिस छूट के दौरान सख्ती से नजर रखती है।

Related Articles

Back to top button