May 2, 2024

दहेज के लिए पत्नी से क्रूरता, कुएं में धकेला, रस्सी के सहारे छोड़ दिया, वीडियो बनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीमच,07 सितम्बर(इ खबर टुडे)। नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दहेज के लिए एक महिला पर पति ने क्रूरता करते हुए पानी से भरे कुएं में धकेल दिया। फिर रस्सी के सहारे छोड़ दिया। पति ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो अपने साले यानी पत्नी के भाई को भेज दिया। उसने साले से दहेज के रूप में पांच लाख रुपये मांगे।

कुएं में रस्सी के सहारे लटकी महिला रो-रोकर फरियाद करती रही। इसके बाद भी पति का दिल नहीं पसीजा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकंड के इस वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती दिख रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

जावद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश कीर के रूप में हुई है। राकेश ने अपनी पत्नी ऊषा को दहेज के लिए कुएं में लटका दिया और पूरी घटना का वीडियो बनाया। आरोपी राकेश ने वीडियो अपनी पत्नी के रिश्तेदारों, करीबियों को भेजा और दहेज की मांग की। वीडियो देखने के बाद महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। इस आधार पर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया।

तीन साल पहले हुई शादी
राकेश और ऊषा की शादी तीन साल पहले हुई थी। राकेश जावद के कीरपुर का रहने वाला है, जबकि ऊषा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं। जब आरोपी ने वीडियो बनाकर ऊषा के रिश्तेदारों को भेजा, तो उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ऊषा के ससुराल पहुंची। पुलिस के आने के बाद पीड़ित ऊषा ने अपने पति राकेश के खिलाफ जावद थाने में मामला दर्ज कराया। पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दहेज के लिए उसे पूर्व में भी प्रताड़ित कर चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds