May 20, 2024

Coronavirus Update : देश में कोरोना संक्रमित हुए 91 लाख से अधिक, 24 घंटों में आए 45 हजार नए केस

नई दिल्ली ,23 नवंबर (इ खबरटुडे)। देश में कोरोना संक्रमण फिर से गति पकड़ रहा है। पिछले एक सप्‍ताह में कुछ राज्‍यों में नए मामलों की संख्‍या बढ़ी है। अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे 91 लाख के करीब पहुंच गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 45,209 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित 90.95 लाख हो गए हैं।

इस दौरान 501 और मरीजों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या 1,33,227 हो गई है। 85 लाख से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले साढ़े चार लाख से भी कम रह गए हैं। अब तक 1.33 लाख मरीजों की इस महामारी ने जान भी ले ली है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में अब तक 13.17 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें रविवार को टेस्ट किए गए 10.75 लाख नमूनें शामिल हैं। महाराष्ट्र में नए मामले फिर बढ़ने लगे हैं। राज्य में 5,753 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 17.80 लाख हो गए हैं। महामारी से 50 और मरीजों की जान भी गई है।

अब तक 46,623 लोगों की जान जा चुकी है। नए मामलों में अकेले मुंबई में 1,135 मामले मिले हैं। इसके अलावा नागपुर में 418, पुणे शहर में 323 और पिंपरी चिंचवाड़ में 206 नए मामले भी सामने आए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने रविवार को कहा कि अगर राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो डिग्र्री और इंजीनियरिंग कॉलेजों को दोबारा बंद किया जा सकता है। आठ महीने बाद 17 नवंबर से ये कॉलेज खुले हैं। इस दौरान 130 छात्रों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds