October 9, 2024

Corona Alert : देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 6050 केस आए, 28303 एक्टिव मामले

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (इ खबर टुडे)। देश में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6,050 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को 5,335 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मामले सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते केस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज (शुक्रवार) दोपहर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

4 अप्रैल को कोरोना वायरस के 3038 और 5 अप्रैल को 4,435 नए मामले मिले थे। भारत में संक्रमण में एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट देखा गया है। वहीं अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 28,303 है। पिछले 23 घंटे में 3,329 लोग रिकवर हुए थे। वहीं, अब तक 44185858 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 13 मौत हुई है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

मध्यप्रदेश के पांच जिलों में 26 नए मरीज मिले
राज्य में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 25 से ज्यादा मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 744 सैंपलों की जांच में 26 केस सामने आए। इस तरह संक्रमण दर 3.4 फीसदी रही। नए केसों में 12 भोपाल, 4 इंदौर, 3 नर्मदापुरम, 3 जबलपुर, 3 सागर और 1 राजगढ़ का है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 164 है।

दिल्ली में सामने आए 606 नए केस
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 606 नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमण की दर 16.98% रही। यह पिछले वर्ष अगस्त के बाद एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। राजस्थानी में 26 अगस्त को 620 केस सामने आए थे। वहीं, बुधवार को 509 मामले दर्ज किए गए।

केरल में 1912 मामले
यहां 1,912 नए केस मिले हैं, 500 लोग ठीक हुए हैं और 1,404 लोगों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को भी केरल में 1,025 नए केस दर्ज किए गए थे। इससे पहले 22 सितंबर को 2300 मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र में 569 मामले
यहां बीते दिन 569 नए केस मिले हैं, 485 लोग ठीक हुए जबकि 2 लोगों की मौत हुई। मंगलवार को यहां 711 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.32% है।

हिमाचल प्रदेश में 389 मामले
यहां बुधवार को 389 नए केस सामने आए हैं, जबकि 177 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 212 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.22% हो गया है।

गुजरात में 351 मामले
यहां 351 नए केस मिले हैं, 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 395 लोग ठीक हुए हैं। मंगलवार को यहां 324 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.76% है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 59 नए मरीज
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 59 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 238 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 64 एक्टिव केस हैं। जबकि बिलासपुर में 34 और दुर्ग में 32 एक्टिव मरीज हो गए हैं।

You may have missed