May 5, 2024

Crime news : पब में लड़कियों के साथ डांस को लेकर विवाद, छात्र को मारे चाकू, दो युवतिया सहित पांच पर केस

इंदौर,27अगस्त(इ खबर टुडे)। इंदौर में एक पब में लड़कियों के साथ डांस को लेकर हुए विवाद में एक बीकाॅम के स्टूडेंट पर आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। चाकू पेट में लगे है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। इनमें दो युवतियां भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना खजराना इलाके में एक पब में हुई। सी बिजनेस के सोशल पब में क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ने वाले बीकॉम का स्टूडेंट अनुभव जैन निवासी महालक्ष्मी आया था। वह पब में डांस कर रहा था। पब में खुशी और दीपिका नामक युवती डांस कर रही थी। उनके करीब अनुभव खड़ा था। इस पर युवतियों के साथ आए मिलिंद, नावेश और तरुण ने आपत्ति ली।

इसके बाद विवाद हो गया। आरोपियों ने बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। अनभुव पब की पार्किंग में खड़ा था तो युवतियों के साथी उसके पास आए और फिर विवाद करने लगे। इस दौरान एक युवत ने गा़डी में से चाकू निकाला और अनुभव के पेंट में घुसा दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए।

जब यह घटना हुई तब पुलिस चौराहे पर ही वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अनुभव को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी नावेश मिलिंद और तरुण भंवरकुआ क्षेत्र के रहने वाले है। मिलिंद पर छह आपराधिक केस दर्ज है। नावेश भी एक हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। दो युवतियां आरोपियों के संपर्क में कैसे आई, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds