April 26, 2024

विवादित बयान/राम मंदिर के नाम पर भाजपाई चंदा ले रहे है और शाम को नदी पर जाकर शराब पी रहे:कांग्रेस व‍िधायक कांतिलाल भूर‍िया

झाबुआ,02 फरवरी (इ खबरटुडे)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ के कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने सोमवार को पेटलावद में विवादित बयान दिया है। उन्होने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपाई चंदा ले रहे है और शाम को नदी पर जाकर शराब पी रहे हैंं।

मंगलवार को इस बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने का स्पष्टीकरण देते हुए उन्होने कहा कि शराब की बात उन्होंंने नहीं की है। उन्होंंने सिर्फ यह कहा है कि राम मंदिर के लिए पिछले सालों में काफी चंदा किया गया है, लेकिन उसका कोई हिसाब नहीं दिया गया। दरअसल उन्होंंने उस चंदे का हिसाब मांगा है।गृहमंंत्री डॉक्‍टरनरोत्‍तम म‍िश्रा ने इस पर तीखी प्रति‍क्रि‍या दी।

भूरिया के इस बयान के बाद राजनीतिक पारा एकदम गरमा गया है। भाजपा सहित तमाम हिंदू संगठन खासे नाराज हैंं। उनके विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया आदि पर तरह -तरह की प्रतिक्रिया हो रही है। दरअसल, विधायक भूरिया पेटलावद में महंगाई और पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर जनआक्रोश रैली में शामिल होने के लिए सोमवार को पहुंचे थे।

यहां जनआक्रोश रैली के समापन के बाद तहसील कार्यालय में वे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इसी चर्चा में उन्होंंने भाजपा और राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया, लेकिन बात करते-करते यह बोल गए कि भाजपाई राम मंदिर के नाम पर चंदा इकठ्ठा कर शाम को नदी पर जाकर दारू पी जाते हैंं। उन्होंंने राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे धनसंग्रह को लेकर भाजपाईयों पर निशाना साधा और यह आरोप लगा दिया कि भाजपाईयों ने पहले राम मंदिर मंदिर के नाम पर हजारों, लाखों, करोड़ोंं अरबों का चंदा इकठ्ठा किया था। उसका कोई हिसाब नहीं दिया और अब भाजपाई फिर से राम मंदिर के लिए चंदा इकठ्ठा कर रहे है।

सबूत देंं या मांगे माफी
भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कांतिलाल भूरिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राम मंदिर निर्माण पचा नहीं पा रहे हैं और बौखलाहट में अनर्गल बयान देकर हिंदुओं का अपमान कर रहे है। भाबर ने भूरिया से अपने आरोपों के सबूत देने और सबूत ना देने पर माफी मांगने की बात कही है।

तोड़मरोड़ के पेश किया
बाद में एक अन्य बयान में भूरिया ने कहा कि उन्होंंने पहले राम मंदिर के नाम पर हुए चंदे का हिसाब मांगा है। शराब पीने जैसी बात उन्होने कुछ भी नहीं की है। उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। वे केवल पुराने चंदे का हिसाब जनता के सामने रखने की बात कह रहे थे।

रिकॉल
अपने बयान से चर्चा में आए कांतिलाल भूरिया पिछले 43 वर्षों से झाबुआ क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति कर रहे हैंं। मनमोहन सिंह सरकार में दो बार केंद्रीय मंत्री रहने के अलावा वे प्रदेश की कांग्रेस सरकार में भी कई बार मंत्री बन चुके है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का प्रभार भी उनके पास रहा है। वर्तमान में वे झाबुआ से विधायक हैंं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds