May 20, 2024

suicide/रतलाम/ बेटी और दामाद के विवाद से परेशान पिता ने की आत्महत्या ,दामाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज

तलाम,08 सितंबर (इ खबर टुडे)। रतलाम शहर में एक पिता अपनी बेटी और दामाद के विवाद के चलते इतना परेशान हो गया की उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी दामाद के खिलाफ मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल नगर निवासी बसंतीलाल पिता रामरतन वर्मा जाति लोधी राजपूत ने 3 सितंबर को रात्रि में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक अपनी बेटी और दामाद शेरसिंह उर्फ़ अतुल पिता रामअवतार 25 वर्षीय निवासी हरदा के विवाद से परेशान था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शेरसिंह मृतक की बेटी को शादी के बाद अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं था। जिसके चलते मृतक की बेटी दो साल से मायके में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतक का आत्महत्या के एक दिन पहले भी दामाद शेरसिंह से विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने मृतक बंसतीलाला को अशब्द कहते हुए उसे अपमानित किया था।

अपने अपमान से हताश होकर बंसतीलाल ने उसी रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का कारण स्पष्ट होने पर आरोपी दामाद के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के दामाद शेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds