May 18, 2024

कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, हाल ही में हटाई गई थी सुरक्षा

पंजाब,29मई(इ खबर टुडे)। पंजाब के मनसा ज़िले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर गोली चलाई। फायरिंग की घटना में सिद्धू की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में सिद्धू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी।

इनमें सिद्धू भी शामिल थे। मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि, एक दिन पहले ही भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी।

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था और उन्हें आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था। विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।

पिछले महीने, सिद्धू मूसेवाला ने अपने नवीनतम गीत ‘बलि का बकरा’ में आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाने के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया था। गायक ने कथित तौर पर अपने गाने में आप समर्थकों को ‘गद्दार’ (देशद्रोही) कहा था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds