October 14, 2024

Effigy Burnt : रोकने की तमाम सरकारी कोशिशों के बावजूद कांग्रेस ने जला ही दिया गृहमंत्री का पुतला (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,14 जुलाई (इ खबरटुडे)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के विरुद्ध की गई आपराधिक कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कोर्ट तिराहे पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला जलाया। पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस ने काफी इंतजाम किए थे,लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन तमाम कोशिशों पर पानी फेरते हुए पुतले को जला ही दिया।

पुतला दहन के पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर से ही कोर्ट तिराहे पर फायर ब्रिगेड की लारी को खडा कर दिया था। दोपहर करीब ढाई बजे धीरे धारे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वहां एकत्रित होने लगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,युवक कांग्रेस अध्यक्ष किशन सिंघाड,कांग्रेस नेत्री यासमीन शैरानी आदि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छीन झपटी के बावजूद जलाया पुतला

कोर्ट तिराहे पर नारेबाजी के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक एक पुतला लेकर वहां पंहुच गए। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जैसे ही पुतला देखा,उन्होने पुतले को छीनने की कोशिश की। यह छीना झपटी काफी देर तक चलती रही,लेकिन इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले मेंआग लगा दी। जैसे ही पुतले में,आग लगी इसे बुझाने की कोशिशें चालू हो गई। तिराहे पर तैनात फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछार से जलते पुतले को बुझाने की कोशिश की,लेकिन चौकन्ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कोशिश को भी विफल कर दिया और पुतला दहन किया। निगम कर्मी पुतला तो नहीं बुझा पाए,लेकिन पानी की बौछरों से उन्होने प्रदर्शनकारियों को जरुर भिगो दिया।पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

You may have missed