May 10, 2024

शासकीय जिला चिकित्सालय मे दो वृद्ध महिलाओं के कुल्हे के जोडों की जटिल सर्जरी हुई सफल

रतलाम,05मार्च(इ खबर टुडे)। शासकीय जिला चिकित्सालय रतलाम में दो वृद्ध महिला गीताबाई तथा जमना बाई के कूल्हे के जोड़ का सफल ऑपरेशन ट्रामा सेंटर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश भूरिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

उल्लेखनीय है कि दोनों वृद्धाओं की उम्र 80 साल से ऊपर है, वही एक महिला को 500 शुगर होने के बाद भी डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए यह जटिल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के 24 घंटे बाद दोनों वृद्ध महिलाओं को डॉक्टर दिनेश भूरिया द्वारा वाॅकर के सहारे फिजियोथेरेपीस्ट मैडम की देखरेख में चलाया गया। सर्जरी के बाद दोनों महिला मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन जटिल ऑपरेशन को करवाने में निश्चितना विशेषज्ञ डॉक्टर महेश मौर्या ने महिती भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि, डॉक्टर भूरिया द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में इसके पूर्व भी कई जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक कर मरीज को अपने पैरों पर चला कर भेजा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds