April 29, 2024

सिविक सेंटर की फर्जी रजिस्ट्री मामले में आयुक्त निलंबित, अनिल भाना को प्रभार

रतलाम,12मार्च(इ खबर टुडे)। नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग ने मंगलवार को राजीव गाँधी सिविक सेंटर की फर्जी रजिस्ट्रीयो के मामले में नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार को निलंबित कर दिया है। सयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को निगम आयुक्त का प्रभार सौपा है।

बीते दिनों नगर निगम में आयोजित सम्मलेन के दौरान फर्जी रजिस्ट्रीयो का मामला उछला था। सभावित है कि उसी के बाद आज नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय आयुक्त अखिलेश गहरवार निलंबित किया गया। वही रतलाम कलेक्टर द्वारा अनिल भाना को निगम आयुक्त का प्रभार सौपा गया।

ज्ञात हो की इ खबर टुडे ने राजीव गाँधी सिविक सेंटर की फर्जी रजिस्ट्रियों के भ्रष्टाचार मामले की खबर सर्वप्रथम लगाई थी। उसके बाद नगर निगम के साधारण सम्मलेन में उक्त मामला सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के पार्षदों ने गर्म जोशी से उठाया था। सम्मलेन में सिविक सेंटर की 22 फर्जी रजिस्ट्रियों की निरस्ती के साथ ही उपायुक्त विकास सोलंकी पर भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था।

रतलाम नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार अपनी कार्यशैली के चलते मार्च 2023 में ज्वाइनिंग के बाद से सुर्खियों में छाए हुए थे। खास बात यह है कि निलंबित आयुक्त गहरवार मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उसके पहले उनके खिलाफ राज्य शासन ने अनियमित्ता बरतने के मामले में बड़ा एक्शन लिया। निलंबन आदेश के दो घंटे पहले ही रतलाम आए नगरीय प्रशासन विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आयुक्त ने स्वागत भी किया था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds