May 4, 2024

सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, घरेलू रसोई गैस में राहत नहीं

नई दिल्ली, 1मई(इ खबर टुडे)। देश में बढ़ती महंगाई के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल 1 मई 2023 यानी आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की गई है। नतीजतन अब शहरों में गैस सिलेंडर के दाम बदल गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में 171.50 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1856.50 रुपए हो गई है।

हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो वह अपने पुराने रेट्स पर मिल रहे हैं। राजधानी दिल्ली में 1 मई से कमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपए में मिलेगा। अप्रैल में इसकी कीमत 2028 रुपए प्रति सिलेंडर थी। इसी तरह कोलकाता में 2132 रुपए प्रति सिलेंडर के स्थान पर 1960.50 रुपए रेट रहेगा। कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1960.50, मुंबई में 1808.50 जबकि चेन्नई में 2021.50 रूपए हो गए हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds