October 13, 2024

Indian Oil : इंडियन ऑयल ने दिया नए साल का तोहफा, 100 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर

नई दिल्ली,1 जनवरी(इ खबर टुडे)। इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। दिसंबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में ₹100 की वृद्धि की गई थी। आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में उस वक्त कोई बदलाव नहीं किया गया था।


कमर्शियल सिलेंडर के भाव में कमी करने से रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले कारोबारियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इंडियन ऑयल द्वारा कमर्शियल सिलेंडर के भाव में की गई ₹100 की कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹2001 हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹2077 में मिलेगा। मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1951 हो गई है।

डोमेस्टिक एलपीजी के रेट
डॉमेस्टिक एलपीजी की कीमत में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखरी बार पिछले साल अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव बढ़ाए गए थे। दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹899.50 पैसे है। कोलकाता में घरेलू एलपीजी ₹926 का मिल रहा है जबकि चेन्नई में डॉमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर ₹915.50 में मिल रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में भाव?
अगर आप अपने शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव जानना चाहते हैं तो आप सरकारी तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट (cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice) पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर राज्य, जिला और डिस्ट्रीब्यूटर सेलेक्ट करें और फिर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद गैस सिलेंडर की कीमतें आपके सामने आ जाएंगी।

You may have missed