May 5, 2024

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी सरवन में विकास यात्रा में सम्मिलित हुए, मौके पर 286 शिकायतों का निराकरण किया गया

रतलाम,06 फरवरी (इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित विकास यात्रा सैलाना जनपद के सरवन ग्राम पहुँची। विकास यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, आमजनों के साथ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।

विकास यात्रा के दौरान शासन की विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर लगभग 286 शिकायतें सुनीं और मौके पर उनका निराकरण किया गया। स्थानीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उपस्थित नागरिकों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया। विकास यात्रा 7 फरवरी को सालरापाडा, कोलपुरा, कुंडा और गराड सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी।

7 फरवरी को जिले के 54 ग्रामों में पहुंचेगी विकास यात्रा
7 फरवरी को जिले के 54 ग्रामों में विकास यात्रा निकाली जाएगी। निर्धारित रुट के अनुसार रतलाम जिले रतलाम ग्रामीण में राजपुरा, धबाईपाडा, धोलावड, सावलिया रुण्डी, सागोद, कनेरी, घोडाखेडा, लखनगढ, बोरदा, मोरवानी, दन्तोडा, लालगुवाडी, चंवरा, सांवरियाखेडा, विकासखण्ड बाजना के ग्राम मनासा, तेलवी नाका, छावनी झोर्डिया, मालदाखेडी, बटपडी, खेरियापाडा, राजापुरा माताजी, देवीपाडा, पाडलिया घाटा, तलाईपाडा, विकासखण्ड पिपलौदा के ग्राम सरसाना, गणेशगंज, कमलाखेडा, खेडावदा चाचरी, बडौदा, विकासखण्ड आलोट के ग्राम शिशाखेडी, लोगनी, हनुमंतिया, पिपलिया पीथा, पिपलिया सिसौदिया, पिपलिया मारु, नारायणी, मल्हारगढ, अरन्या आलोट, जलोदिया, मुंज, आक्या आलोट, ताजली, बर्डिया राठौर, नारायणगढ, विकासखण्ड जावरा के ग्राम पिपल्यासीर, कांकरवा, तरासिया, नेतावली, रिछागुर्जर, रोला, सुजानपुरा, मोरिया, किलगारी, रणायरा देवास में यात्राएं निकाली जाएंगी।

विकास यात्रा के जरिए हुआ नक्शा सुधार का कार्य
जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा में हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। ग्राम पलसोडी में शंकरलाल गुर्जर की समस्या का निराकरण विकास यात्रा के दौरान हुआ।

ग्राम पलसोडी निवासी शंकरलाल गुर्जर ने बताया कि वे काफी दिनों से अपनी भूमि के नक्शे को सुधरवाना चाहते थे परन्तु उसकी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा था। इसी बीच रविवार को उसके ग्राम में विकास यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसी दौरान शंकरलाल ने अधिकारियों को नक्शे की समस्या से अवगत कराया जिस पर ग्राम के पटवारी द्वारा तत्काल उसकी समस्या का समाधान करते हुए उसके नक्शे में सुधार किया। नक्शे में सुधार होने पर शंकरलाल ने हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds