October 12, 2024

Nehru Stadium/कलेक्टर ने नेहरु स्टेडियम का निरीक्षण किया,खेल विभाग, महिला बाल विकास एवं आशुतोष क्लब को मिलेंगे कक्ष

रतलाम 13 अप्रैल (इ खबरटुडे)।कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बुधवार को शहर के नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा 3.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कराए गए पवेलियन के नीचे बनाए गए कक्षों का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खेल विभाग, महिला बाल विकास तथा आशुतोष क्रिकेट क्लब को कक्ष आवंटित किए जाएंगे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, प्रदीप उपाध्याय, उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास, श्री शेख, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री सुश्री दीक्षा निजामपुरकर उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने निगमायुक्त को निर्देशित किया कि पवेलियन के नीचे बनाए गए कक्ष तथा कॉरिडोर की साफ-सफाई करवाई जाए। खेल विभाग को दो कक्ष आवंटित किया जाए। साथ ही महिला बाल विकास एवं आशुतोष क्रिकेट क्लब को भी कक्ष आवंटित करने के निर्देश दिए गए।

महिला बाल विकास विभाग की अपराजिता योजना के तहत बालिकाओं को मार्शल आर्ट, जूडो कराटे प्रशिक्षण के लिए कक्ष आवंटित किए जाएंगे। आशुतोष क्रिकेट क्लब को भी क्रिकेट गतिविधि के लिए एक कक्ष आवंटित किया जाएगा।

इस दौरान प्रदीप उपाध्याय द्वारा स्टेडियम सुरक्षा व्यवस्था की बात कही गई। कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम द्वारा निर्देशित किया गया कि स्टेडियम परिसर में रात्रि में खासतौर पर अवांछित तत्वों का प्रवेश नहीं हो, इसके लिए नगर निगम पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करेगा। निगम आयुक्त द्वारा बताया गया कि 8 घंटे की शिफ्ट के तीन चौकीदार स्टेडियम के लिए नियुक्त किए जा रहे हैं।

महलवाडा का भी निरीक्षण किया
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने रतलाम महलवाडा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महलवाडा रतलाम शहर की धरोहर है। इस हेरिटेज के संरक्षण तथा उन्नयन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, डूडा प्रभारी अरुण पाठक, सुश्री विनीता तांतेड, प्रतीक दलाल आदि उपस्थित थे।

You may have missed