शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने श्रमिक क्षेत्र के बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटकर मनाया जन्मदिन

रतलाम,17 मार्च (इ खबरटुडे)। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में दूसरी पारी खेल रहे कांग्रेस नेता ने अपना जन्मदिन श्रमिक क्षेत्र के बच्चों को पाठ्य सामग्री बांट कर मनाया। श्रमिक क्षेत्र में श्री कटारिया की बढती सक्रियता के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि शहर कांग्रेस द्वारा शहर के अलग अलग इलाकों में हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान कांग्रेस के नेता आज श्रमिक क्षेत्र ईश्वर नगर में पंहुचे थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया का जन्मदिन होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के नागरिकों ने केक काटकर श्री कटारिया का जन्मदिन मनाया और उन्हे शुभकामनाएं दी। वहीं श्री कटारिया द्वारा इस मौके पर क्षेत्र के बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी गई।

श्रमिक क्षेत्रों में कांग्रेस अध्यक्ष की बढती सक्रियता के राजनीतिक निहितार्थ ढूंढे जा रहे है। विधानसभा चुनाव नजदीक है और माना जा रहा है कि श्री कटारिया इस चुनाव में कांग्रेस टिकट के सबसे प्रबल दावेदार है। इसी के चलते उन्होने शहर के अलग अलग इलाकों में सक्रियता दिखाना प्रारंभ किया है।

You may have missed