mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

11 दिसंबर को गीता जयंती पर गीता पाठ, मुख्यमंत्री डा. यादव द्वारा लाडली बहना योजना की राशि का वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि वितरण कार्यक्रम होंगे

रतलाम ,10 दिसंबर(इ खबर टुडे)। प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले में भी 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता जयंती पर गीता पाठ किया जाएगा, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत बहनों को सहायता राशि का सिंगल क्लिक से वितरण राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत राशि का वितरण भी होगा।

रतलाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 11.00 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा जिसमें जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण एवं हितग्राही मौजूद रहेंगे। नगरीय निकायों में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। गीता जयंती के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत गीता के कर्म योग अध्याय का सामूहिक पाठ होगा।

श्रीकृष्ण परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न गतिविधियां एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस उपलक्ष में अन्य आयोजन भी होंगे। इनमें स्थानीय स्तर पर संतजनों, विद्वतजनों द्वारा गीता के महत्व एवं व्यवहारिक जीवन पर केंद्रित व्याख्यान होंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चे, युवा, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी जुड़ेंगे, जनभागीदारी होगी। जिला मुख्यालय स्थित कारागार में श्रीमद् भागवत गीता पाठ आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button