May 1, 2024

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किए 5 बड़े वादे, ED पर बोले- कुत्तों से ज्यादा घूम रही

जयपुर,27अक्टूबर(इ खबर टुडे)। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वॉर रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोधन गारंटी योजना व कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने का वादा किया। सीएम गहलोत ने ईडी के छापों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि एक राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी कुत्तों से ज्यादा घूम रही है। इस बयान पर विवाद हुआ तो उन्होंने तुंरत सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैंने यह बयान अपनी तरफ से नहीं दिया है। एक मुख्यमंत्री की बात को कोट किया है।

सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला कर ईडी के छापों को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ईडी के अफसर छत्तीसगढ़ में किराए के घर में रहे हैं। वह पिछले 6 महीने से वहां डेरा डाले हुए हैं। अब ईडी जब वहां पर है, तो मुख्यमंत्री क्या काम करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई केंद्र सरकार की कठपुतलियां हैं। यह केंद्र सरकार के इशारों पर नाचती हैं।

गहलोत बोले- लोकतंत्र को खतरा
अशोक गहलोत ने कहा कि देश में क्या हो रहा है? लोकतंत्र खतरे में है। संविधान को तार-तार कर दिया गया है। ईडी, आयकर और सीबीआई (केंद्र सरकार के) निर्देशों का पालन कर रहे हैं। वे पिछले 9 वर्षों से राजनीतिक हथियार बन गए हैं और केवल विपक्ष के नेताओं पर छापे मारते हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds