May 14, 2024

भव्य शोभयात्रा में गूंजे राम के जयकारे, नन्हें रामजी ने मोहा सबका मन,पालकी में विराजे भगवान श्रीराम, भक्तों ने झूमते हुए मनाया उत्सव

रतलामम,14 जनवरी (इ खबर टुडे)। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। रविवार को थावरिया बाजार के पंचेश्वर महादेव पंचमुखी हनुमान धाम से प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा ढोल-ढमाकों व डीजे के साथ निकाली गई। यात्रा से पूर्व क्षेत्र के कारसेवक लक्ष्मीनारायण गेहलोत का सम्मान किया गया।

शोभायात्रा में पालकी में प्रभु श्री राम की प्रतिमा को विराजित किया। पालकी को भक्त गण उठाकर चल रहे थे। पीछे रथ में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी का रुप धारण कर क्षेत्र के युवा व युवती सवार थे। बाल रुप श्री राम भगवान का रुप धारण कर एक नन्ही बालिका भी शोभा यात्रा में शामिल हुई। जय श्री राम, भारत माता की जयकार के पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। बड़ी संख्या में महिला व युवाओं ने हिस्सा लिया। युवा अखाड़े के करतब दिखाते हुए चल रहे थे।

क्षेत्र में अनेक जगह घरों से फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नन्हें-मुन्ने हाथों में जय श्री राम लिखे केसरिया ध्वज थामे आगे-आगे चल रहे थे। युवा गले में केसरिया दुपट्टा डाले हुए थे। क्षेत्र के अलावा बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए।

यात्रा के पूर्व मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख दीपक मकवाना ने संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्र के दीपक परमार, जयदीप गुर्जर, प्रद्युम्न शर्मा, उमेश माली, लक्की कसेरा, मनोज पंवार, मुरलीधर गुर्जर, रवि सेन, कपिल रावल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds