May 15, 2024

LPG Price : सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर, घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली,1अगस्त(इ खबर टुडे)। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती है। अच्छी खबर यह है कि अगस्त महीने में 19 किलो वाला कमर्शियल सिंलेडर सस्ता मिलेगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर का सस्ता होना होटल, रेस्टोरेंट रेहड़ी पटरी पर फूड स्टाल लगाने वाले और ढाबा चलाने जैसे काम में लगे लोगों को अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 36 रुपए सस्ता हुआ है।

दिल्ली में अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने ये दाम 2012.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1936.50 रुपए प्रति सिलेंडर रहेगा, जो पिछले महीने 1972.50 रुपए में बिक रहा था। वहीं कोलकाता में 1 अगस्त से 19 किलो वाला सिलेंडर 2095 रुपए में मिलेगा। इससे पहले यह कीमत 2132 रुपये थी। कोलकाता में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपए की कटौती की गई है। दक्षिण भारत के सबसे बड़े शहर चेन्नई में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2141 रुपए प्रति सिलेंडर है, जो पिछले महीने 2177.50 रुपए थी।

देश के विभिन्न शहरों में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम
लेह: 1299 रुपए प्रति सिलेंडर
आईजोल: 1205 रुपए प्रति सिलेंडर
श्रीनगर: 1169 रुपए प्रति सिलेंडर
पटना: 1142.5 रुपए प्रति सिलेंडर
कन्या कुमारी: 1137 रुपए प्रति सिलेंडर
अंडमान: 1129 रुपए प्रति सिलेंडर
उदयपुर: 1084.5 रुपए प्रति सिलेंडर
इंदौर: 1081 रुपए प्रति सिलेंडर
कोलकाता: 1079 रुपए प्रति सिलेंडर
देहरादून: 1072 रुपए प्रति सिलेंडर
अहमदाबाद: 1060 रुपए प्रति सिलेंडर
भोपाल: 1058.5 रुपए प्रति सिलेंडर
जयपुर: 1056.5 रुपए प्रति सिलेंडर
बेंगलुरू: 1055.5 रुपए प्रति सिलेंडर

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds