October 6, 2024

Chandigarh Election: चंडीगढ़ के मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद भाजपा के खाते में, आम आदमी पार्टी का हंगामा

चंडीगढ़,08जनवरी(इ ख़बर टुडे)। चंडीगढ़ के मेयर पद का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा को इस चुनाव में 14 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी को 13 वोट मिले। आप का एक वोट खारिज कर दिया गया। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। भाजपा की जीत से नाराज आप पार्षद धरने पर बैठ गए हैं।

पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंडीगढ़ की नई मेयर सरबजीत कौर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप को विरोध कर राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के बजाय कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के पास पंजाब में सत्ता में आने की पूरी क्षमता है।

दोबारा नहीं होगी मतों की गिनती
मेयर पद के लिए दोबारा मतों की गिनती करने से इनकार कर दिया गया है। अब सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आप पार्षद इस रवैये से काफी नाराज है। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता विजिटर्स गैलरी में हैं। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी भी सदन के अंदर हैं।

पुलिस ने जबरदस्ती हटाए आप पार्षद
पुलिस ने जबरदस्ती आम आदमी पार्टी के पार्षदों को खींचकर अपनी सीट पर बिठाया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है। पुलिस डंडे लेकर नगर निगम सदन के अंदर घुसी और मेयर के पास से आप और बीजेपी के पार्षदों को हटाया।

आप का एक पार्षद भाजपा का हुआ
सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के प्रत्याशी दिलीप शर्मा को 15 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के किसी एक पार्षद ने भाजपा के दलीप शर्मा को वोट दिया है। आप की प्रत्याशी प्रेमलता को 13 वोट मिले हैं। मेयर पद के बाद भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी कब्जा जमा लिया है। भाजपा के दलीप शर्मा को 15 वोट मिले।

मेयर की कुर्सी तक पहुंचे आप पार्षद
मेयर की कुर्सी के पीछे ही आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। डीसी विनय प्रताप सिंह को भी मौके पर रोक लिया गया है। नगर निगम के अंदर मार्शल बुलाए गए हैं। धक्का-मुक्की जारी है। आप की पार्षद भी मेयर के बगल की कुर्सी पर बैठीं।

आप का एक वोट खारिज
आम आदमी पार्टी के एक वोट को खारिज कर दिया गया और चुनाव अधिकारियों ने भाजपा के प्रत्याशी को मेयर घोषित कर दिया। सांसद किरण खेर उन्हें तुरंत लेकर आईं और विक्ट्री का साइन दिखाया। आम आदमी पार्टी के पार्षद हंगामा कर रहे हैं। हाथापाई तक की नौबत आई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds