mainदेश-विदेशशहर-राज्य

केंद्रीय कर्मचारी : केंद्रीय कर्मचारियों को कंप्यूटर खरीदना है तो सरकार दे रही है भारी छूट

यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी को कंप्यूटर खरीदना है तो उनको सरकार की तरफ से खास योजना का लाभ उठाना चाहिए। इससे आपको अनेक प्रकार के फायदे होंगे। इस योजना के तहत उनको नकदी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा और न ही लोन के लिए इधर-उधर बैंकों के चक्कर काटने पड़ेंगे।


केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक खास योजना बनाई है। यदि वह कंप्यूटर खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए सरकार ने एडवांस देने की पहल की है। इस एडवांस राशि पर केवल 9.1 प्रतिशत की ब्याजदर ली जाएगी। इसके लिए सभी सरकारी विभाग अपने कर्मचारियों को इस योजना का लाभ दे रहे हैं। इसके लिए हर वर्ष आपको एडवांस राशि दी जाएगी।


सरकार ने जारी किया ज्ञापन

24 मार्च को केंद्र सरकार के सभी विभागों की तरफ एक ज्ञापन जारी किया गया। इस योजना के तहत कोई भी कर्मचारी एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में कंप्यूटर खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको अपने विभाग की तरफ से एडवांस दिया जाएगा। इस राशि पर विभाग 9.1 प्रतिशत ब्याज वहन करेगा। ऐसा करने के पीछे अपने कर्मचारियों को राहत देना है।


आईपैड या लेपटॉप पर भी योजना
इस योजना के तहत कोई भी केंद्रीय कर्मचारी अपने घर के लिए डेस्कटॉप, लेपटॉप या फिर आईपैड खरीद सकता है। वर्ष 2023 में इस योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों से 9.8 प्रतिशत ब्याज लिया था। इसके बाद काफी कर्मचारियों ने इस योजना का लाभ उठाया। आजकल हर घर में बच्चों के लिए या फिर आपको पर्सनल यूज के लिए कंप्यूटर जरूर चाहिए। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अब पर्सनल कंप्यूटर के रुप में आईपैड को भी मंजूर कर दिया है। वित्तवर्ष 2023-24 में इस योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों के ब्याजदर की राशि को 9.8 से घटाकर 9.1 कर दिया था। जो इस एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तवर्ष में भी लागू रहेगी। इस योजना के तहत कंप्यूटर खरीदने के लिए कर्मचारियों को यह लाभ दिया जा रहा है। इससे वह अपने बच्चों की जरूरत या फिर अपनी खुद की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

Back to top button