February 1, 2025

Ratlam/पलसोडा फन्टे पर कार व लोडिंग वाहन की भिडन्त,एक की मौत,एक गंभीर: देखिये वीडियो

IMG-20221104-WA0013

रतलाम,04 नवंबर (इ खबरटुडे)। रतलाम सैलाना मार्ग पर दोपहर के वक्त एक कार और लोडिंग वाहन में आमने सामने हुई भिडन्त में कार चालक की मौत हो गई,जबकि लोडिंग वाहन का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए बडौदा ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,विनोबा नगर निवासी आनन्द पिता मनोहरलाल पाण्डेय 30 वर्ष अपनी कार से सैलाना से रतलाम की ओर आ रहा था,जबकि लोडिंग वाहन(छोटा हाथी) का चालक सलीम पिता शरीफ मेव 48 नि. सुतारों का वास रतलाम से सैलाना की ओर जा रहा था।

दोपहर करीब ढाई बजे रतलाम से करीब 6 किमी दूर पलसोडा फन्टे के समीप दोनो वाहन आमने सामने से भिड गए। भिडन्त इतनी भीषण थी कि दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्र्रस्त हो गए और दोनो वाहनों के चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने आनन्द को मृत घोषित कर दिया।

लोडि़ंग वाहन चालक सलीम मेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इन्दौर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलीम मेव को उपचार के लिए बडौदा ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed