May 3, 2024

भाजपा महिला मोर्चा कामकाजी सम्मेलन की तैयारियों की कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की समीक्षा

रतलाम, 21 अप्रैल(इ खबर टुडे)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने चुनाव कार्यालय में ली। इसमें आगामी दिनों में आयोजित होने वाले महिला मोर्चा कामकाजी सम्मेलन की समीक्षा की गई। इस दौरान वार्ड अनुसार नए प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।

बैठक में मोर्चा से जुड़े सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री सोना शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता कटारिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, महिला मोर्चा सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष भारती राहोरी, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष भावना गुर्जर सहित मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी उपस्थित रही।

भाजपा अजा मोर्चा सम्मेलन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली बैठक
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने चुनाव कार्यालय में मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें मोर्चा के पदाधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ उन्हे मार्गदर्शन दिया। भाजपा लोकसभा चुनाव के पूर्व एक पार्टी बार फिर से सम्मलेन के माध्यम से हर वर्ग से जुड़कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अजा मोर्चा सम्मलेन आयोजित होने जा रहा है। बैठक में मोर्चा के जिला महामंत्री सुदीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रभुलाल सोलंकी, जिला मंत्री निखिल बोरीवाल, ज्योति खंडेलवाल, होस्टल प्रभारी सोनू नेका, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र महावर, जितेंद्र , जिला कार्यालय मंत्री यशवंत भाऊ, जिला सह कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश बोरिवाल, रेनीवाल भाऊ, रवि सोलंकी, करण केथवास आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds