mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़

हनुमान ताल पर लाड़ली लक्ष्मी वाटिका की बनेगी बाउण्ड्रीवॉल, महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम,18 जनवरी(इ खबर टुडे)। श्री हनुमान ताल पर लाड़ली लक्ष्मी वाटिका की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा-पवन सोमानी तथा नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि निगम परिषद द्वारा नगर के उद्यानों का भी विकास किया जा रहा है ताकि बच्चों को खेलने व नागरिकों को प्रातः व सांयकाल घुमने में सुविधा हो सके। उन्होने कहा कि उद्यान को विकसित करना हमारा कार्य है ओर इसे सहेजना आपका कार्य है।

इस अवसर पर पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, विवेक शर्मा, जगदीश उपाध्याय, नीलम पटेल, चेतन टाक, तन्मय त्रिवेदी, नारायण सांखला, अशोक यादव, नितिन लोढ़ा, दीपक शर्मा, अभय काम्बली, पुष्पेंद्र जाट, संजय सांखला, अभय शर्मा, प्रभाकर तावरे, घनश्याम वर्मा, अशोक कनेरिया, आदित्य आचार्य, जयेश वसावा, बद्रीलाल प्रजापती, अर्पित उपाध्याय, पंडित जी आदि उपस्थित थे। आभार वार्ड संयोजक दीपक राजपुरोहित ने माना।

Related Articles

Back to top button