May 6, 2024

Unopposed Victory : नामवापसी के बाद दो वार्डो में भाजपा की निर्विरोध जीत के संकेत,कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए

रतलाम,22 जून (इ खबरटुडे)। नगर निगम निर्वाचन में नाम वापसी का समय गुजरने के बाद कांग्र्रेस के लिए शर्मनाक स्थिति बन गई है। कांग्रेस के दो अधिकृत प्रत्याशियों ने आखरी वक्त में नाम वापस ले लिए। अब इन वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीतने की स्थिति बन गई है।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार,पिछडा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित वार्ड क्र.30 की कांग्रेस प्रत्याशी हमीदन आरआर खान और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड क्र.31 में सतीश गिरी ने वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दिए बिना अपने नाम वापस ले लिए। वार्ड क्र. 30 में सिर्फ दो ही प्रत्याशी थे। कांग्रेस प्रत्याशी की नाम वापसी के बाद अब भाजपा प्रत्याशी शबाना खालिक खान की निर्विरोध जीत तय हो गई है। वार्ड क्र. 31 में कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी है,इसलिए यहां निर्विरोध जीत का दावा नहीं हो सकता,लेकिन भाजपा प्रत्याशी अशोक जोनवाल की जीत तय मानी जा रही है।

कांग्र्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की नाम वापसी के बारे में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने इ खबरटुडे को बताया कि वार्ड क्र.31 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे आर आर खान के परिवार से रुखसाना खान को टिकट दिया गया था और हमीदन खान ने उनके डमी के रुप में फार्म जमा किया था। नामांकन पत्र की जांच के समय रुखसाना खान अपना जाति प्रमाणपत्र नहीं दे पाई थी,इसलिए उनके स्थान पर हमीदन खान को अधिकृत किया गया था। हमीदन खान पूर्व में महापौर का चुनाव लड चुकी है। उन्होने अपना नाम क्यो वापस ले लिया इसका कारण अभी ज्ञात नहीं है।
इसी प्रकार वार्ड 30 के कांग्रेस प्रत्याशी सतीश गिरी के नामवापसी के कारण भी स्पष्ट नहीं है। हो सकता है उन पर दबाव डालकर नाम वापसी करवाई गई हो। कांग्रेस इस वार्ड से लड रहे निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds