May 15, 2024

उज्जैन जनपद चुनाव में भाजपा की हार, एडीएम के सामने धमकी भरे शब्द कहे गए

उज्जैन,27जुलाई(इ खबर टुडे/ब्रजेश परमार)। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के डा.मोहन यादव के विधानसभा की जनपद उज्जैन में भाजपा की हार हो गई है।यहां कांग्रेस की विघा पंवार अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। जनपद अध्यक्ष चुनाव में हार से भाजपाई बौखला गए एवं जनपद में तोडफोड़ की गई। एडीएम संतोष टैगोर के सामने पीठासीन अधिकारी के लिए अपशब्द कहे गए आग लगाने की धमकी का विडियो वायरल हो रहा है। कलेक्टर आशीषसिंह के मुताबिक पुरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी हुई है।नियमानुसार चुनाव हुए हैं।

बुधवार को जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया दमदमा स्थित जनपद पंचायत के सभागृह में की गई ।डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम जेसी मेहरा इसके पीठासीन अधिकारी थे। 25 सदस्यों वाली जनपद में भाजपा समर्थित 13 एवं कांग्रेस समर्थित 12 सदस्य जीतकर पहुंचे है। कांग्रेस के जहां 12 सदस्यों ने मतदान किया वहीं भाजपा की ओर से 9 सदस्य मतदान कर सकें। भाजपा के 4 सदस्य मतदान के लिए नहीं आ सके। कांग्रेस प्रत्याशी के अध्यक्ष पद जीतने के बाद कांग्रेसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।

मतदान के दौरान सुबह 10:00 बजे से ही जनपद पंचायत सदस्य पहुंचना शुरू हो गए थे। चुनाव प्रक्रिया 10:30 बजे शुरू हुई। इस बीच कांग्रेस के 12 सदस्य पहुंचे थे वही भाजपा की ओर से 9 सदस्य ने वोटिंग की। कांग्रेस में पहले ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया था। भाजपा ने प्रॉक्सी वोट की अनुमति मांगी थी जिस पर विवाद होने के बाद केवल परिवार को अनुमति देने के निर्देश दिए गए थे। दोपहर बाद शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 12 मत प्राप्त होने पर विजय घोषित किया गया।

हालांकि इस बात की जानकारी बाहर आने के बाद कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी दौर शुरू हो गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर हो रहे चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा की ओर से 8 प्रॉक्सी वोट डालने के लिए प्रतिनिधियों को भेजा गया था। इसको लेकर कांग्रेस की आपत्ति थी कांग्रेस ने कहा प्रॉक्सी वोट परिवार का सदस्य डाल सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वोटिंग के दौरान विवाद की स्थिति बनी और नारेबाजी शुरू हो गई। कलेक्टर आशीषसिंह विवाद और नारेबाजी की जानकारी लगने पर निर्वाचन प्रक्रिया देखने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि नियमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई है।पूरी प्रक्रिया की विडियाग्राफी करवाई गई है।

भाजपा के उम्मीदवार की हार की सुचना मिलते ही उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव अपने समर्थकों के साथ जनपद पंचायत पहुंचे। कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और उन्होंने जनपद के बाहर लगे बेरिकेट तोड़ दिए।कार्यालय में घुसकर तोडफोड की। इस बीच मंत्री ने एडीएम संतोष टैगोर को निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जमकर खरीखोटी सूनाई। यहां तक की पीठासीन अधिकारी को लेकर अपशब्द कहे और भाजपा के चार सदस्यों को वोट डालने की बात पर अड़ गए। एडीएम के सामने आग लगाने की धमकी दी गई। इसके बाद मंत्री अपने समर्थको के साथ धरने पर बैठ गए।मंत्री मोहन यादव ने कहा की निर्वाचन में भारी चूक हुई है भाजपा के पास 13 वोटर होने के बाद भी उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया, अधिकारी जंगल राज जैसा काम कर रहे है। निर्वाचन के काम कर रहे अधिकारियों की लापरवाही है, हम धरने पर घेर कर बैठे है। बाद में निर्वाचन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एक ज्ञापन दिया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds