June 2, 2024

BJP won\ढह गया सपा का किला, बीजेपी ने जीती आजमगढ़ और रामपुर की सीटें

नई दिल्ली,26जून(इ खबर टुडे)। उत्तर प्रदेश, दिल्ली व पंजाब समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार को हो रही है। पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों, आजमगढ़ और रामपुर पर रही।

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने 42,192 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। रामपुर सपा नेता आजम खां का गढ़ रहा है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा प्रत्याशी को 11 हजार से अधिक मतों से हराया। 2019 के लोकसभा चुनावों में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव जीते थे, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds