October 9, 2024

रतलाम / भाजपा नेताओ ने जलेबी खाकर उड़ाई फैक्ट्री खोलने वाले राहुल गाँधी की खिल्ली

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में की जलेबी पार्टी

रतलाम, 07अक्टूबर (इ खबर टुडे)। हरियाणा में भाजपा की जीत का जश्न भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में जलेबी पार्टी कर मनाया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा हरियाणा में जलेबी की फैक्ट्री खोलने की घोषणा करने वाले राहुल गाँधी को नतीजों ने करारा जवाब दे दिया है, जिन्हे ये भी पता नहीं कि जलेबी फैक्ट्री में बनने वाली वस्तु नहीं है।


जलेबी पार्टी में महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित पवन सोमानी, पप्पू पुरोहित,गौरव मूणत,राहुल राका,आयुष पडियार, सत्यजीत सिंह राजावत,प्रतीक विजय वर्गीय, संजय पांचाल, नीलेश राव ,राहुल जादव, करण वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

You may have missed