April 29, 2024

किसी भी वक्त जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, दिल्ली में देर रात तक चला मंथन

नई दिल्ली,01 मार्च (इ खबर टुडे )। गुरुवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की अध्यक्षता की। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नाम तय कर लिए गए हैं और बस ऐलान शेष है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा की पहली लिस्ट में पार्टी का फोकस उन सीटों पर हो सकता है, जहां पिछली बार हार मिली थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे शीर्ष नेताओं के नाम भी पहली लिस्ट में हो सकते हैं।

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेता शामिल हुए।साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित राज्यों के पार्टी प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds