May 9, 2024

Naxal Attack : बीजापुर-सुकमा बॉर्डर में बड़ा नक्सली हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद, 14 घायल

रायपुर, 30 जनवरी(इ खबर टुडे)। बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ जमकर गोलीबारी हुई है, जिसमे तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं, 14 जवान घायल हैं। घायल जवानों को कर इलाज के लिए जगदलपुर लाया गया। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है। मुठभेड़ जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव में हुई है। यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया। इस घटना में कुल 17 जवान घायल हुए, जिसमें से तीन जवान बलिदान हो गए। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है।

घायल जवानों ने बताया कि सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों आज ही नया कैंप खोला है। कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा की ओर एसटीएफ और डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे।

बता दें कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवान बलिदान हुए थे। इनमें आठ डीआरजी, छह एसटीएफ, छह कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन से दो जवान शामिल थे। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुकमा व बीजापुर जिले के करीब दो हजार जवानों को बड़े आपरेशन पर भेजा गया था। तर्रेम से 760 जवानों की टुकड़ी नक्सलियों के एंबुश में फंस गई। दो पहाड़ियों के बीच यू शेप में तीन तरफ से एंबुश लगाए गए थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds