May 4, 2024

महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा है,जिले में 111 उचित मूल्य दुकानों का संचालन

रतलाम,27 मई(इ खबर टुडे)।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार रतलाम जिले में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल के तहत उचित मूल्य दुकानों का संचालन महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। जिले में 111 उचित मूल्य दुकानें ऐसी हैं जिनका संचालन एनआरएलएम के तहत गठित किए गए महिला स्वयं सहायता समूहो की सदस्यों द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि महिलाएं उचित मूल्य दुकानों के संचालन के दौरान अपने कार्य को बखूबी निभा रही है। जिले के आलोट के रावतखेड़ा, आसावरा, मल्हारगढ़, बाजना के मौलावा, घटालिया, जावरा के कामलिया, नेतावली, पीरहिंगोरिया, पिपलोदा के आकतवासा, बड़ायला, आक्यादेह, रतलाम जनपद पंचायत के नंदलई समेत 111 गांव की उचित मूल्य दुकानों पर समस्त संचालन कार्य स्वयं सहायता समूहो की महिला सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। इससे इन महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। इनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार हो रहा है वहीं महिलाओं में आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है।

ग्राम आकतवासा में उचित मूल्य दुकान का संचालन रायकवार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस समूह की अध्यक्ष श्रीमती रीना रायकवार ने बताया कि वह दुकान में सेल्समैन का कार्य करती हैं, रजिस्टर मेंटेन करती हैं। सोसाइटी की बैठकों में भी सम्मिलित होती हैं।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती शांतिबाई भी तुलावटी के साथ ही अन्य कार्य भी करती हैं। जिले की उचित मूल्य दुकानों का संचालन करने वाली यह सभी महिलाएं बखूबी मजबूती और निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं और अपने परिवारों के लिए आर्थिक सहारा भी बनी है। इन महिलाओं को उचित मूल्य दुकान संचालन के एवज में पद अनुसार मानदेय मिलता है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds