April 27, 2024

बार में पसंदीदा गाना नहीं सुनाने पर हंगामा कर तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार ,पुलिस ने निकाला जुलुस :देखिये वीडियो

रतलाम,05 जून(इ खबर टुडे)। रतलाम बार में पसंदीदा गाना नहीं सुनाने पर हंगामा कर तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को चाकू मारने वाले बदमाश और उसके अन्य साथियो को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलुस निकाला।

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप नगर बायपास स्थित फाइव एलिमेंट बार में बीते गुरुवार को गुंडे सौरभ बरगुंडा और उसके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। जहां सौरभ बरगुंडा ने बार में अपनी पसंद का गाना नहीं बजाए जाने से नाराज होकर बार कर्मचारी को चाकू मार दिया था। चाकूबाजी में घायल हुए कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

https://youtu.be/B-_waCynsps

घटना की शिकायत मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के विरुद्ध प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया था । घटना के बाद मुख्य आरोपी सौरव बरगुंडा फरार था जबकि उसके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहीं, प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी सौरभ बरगुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया है।

घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके फरार हो गया था। मामले की शिकायत स्टेशन रोड थाने पर की गई। इस मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बार में तोड़फोड़ करने वाले संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इसके बाद अब मुख्य आरोपी सौरव बरगुंडा स्टेशन रोड पुलिस के हाथ लगा है। जिसका पुलिस ने पैदल जुलूस निकालकर उसकी रंगदारी को खत्म किया है। सौरव बरगुंडा और उसके दो साथियों देव सिसोदिया और आदर्श उर्फ़ आरडी पुरवामा का पुलिस ने आज जुलूस निकाल दिया इन बदमाशों को पुलिस देवास के पास एक गांव से पकड़ कर लाई थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds