March 29, 2024

नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बहनों को स्वीकृति पत्र किए वितरित / बहनों को ताकत और सम्मान देने वाली होगी लाडली बहना योजना – विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम, 05 जनू(इ खबर टुडे)। लाडली बहना योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसकी परिकल्पना करके मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बहनों की चिंता की है। ऐसी योजना देश में कहीं नहीं है। ये आपको ताकत और सम्मान दोनों देगी। इससे बहने छोटे-छोटे कार्यों के लिए स्वतंत्र रहेगी। योजना के माध्यम से बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए मिलेंगे। बहने अपने खाते चेक करें उनके खाते में एक-एक रूपए आ चुके है। अगर नहीं आए है तो पार्षद व कार्यकर्ता से संपर्क करें। 10 जून को आपके खाते में एक-एक हजार रूपए आ जाएंगे। यह बात नगर निगम परिसर में आयोजित लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप ने कही।

इस अवसर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, पप्पू पुरोहित, भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, सपना त्रिपाठी सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि लाडली बहना से पूर्व मुख्यमंत्री जी द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना की शुरूआत की गई थी, जिससे बालिकाओं की जन्मदर में वृद्धि हुई है। इस योजना को संयुक्त राष्ट्र संघ ने सराहा है। पहले योजनाएं बनती थी लेकिन अमल नहीं होता था। उन्होने कहा कि शहर के हर गली-मोहल्ले में विकास कार्य होंगे। इसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है। वर्तमान में शहर के प्रमुख मार्गों का नवनिर्माण हो रहा है। इससे जल्द ही रतलाम नगर से महानगर की ओर अग्रसर होगा।

निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई गई लाडली बहना योजना, बहुत ही महती योजना है, जिसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री जी ने जो कहा, वह किया है। शहर में विकास की गंगा बह रही है। हमारा रतलाम नगर से महानगर बन रहा है। दस वर्ष पूर्व के और आज के रतलाम में बहुत बदलाव हुआ है। विधायक जी के प्रयासों से बने मेडिकल कॉलेज ने कोरोना काल में अपनी सार्थकता सिद्ध की। शहर में फोरलेन सड़कों का जाल बिछ गया है। गोल्ड कॉम्प्लेक्स बन रहा है। विधायक जी ने असंभव कार्यों को संभव किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि लाडली बहना योजना में 32 हजार स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जा रहा है। ऐसी योजना पूरे देश में कहीं नहीं है। योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। यहां प्रतिकात्मक रूप से प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे है। आरंभ में स्वागत भाषण नगर निगम आयुक्त ए.पी.एस. गहरवार ने दिया। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास ने किया, आभार भगतसिंह भदौरिया ने माना।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds