mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

भाजपा अजजा मोर्चा में मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति

रतलाम,18जनवरी (इ खबर टुडे)। भाजपा अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर के निर्देश पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष शम्भूसिंह गणावा ने मोर्चा के मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की सहमति से की गई है।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि नाथुलाल गामड़ को सैलाना, भेरूलाल खदेड़ा को सरवन-बेड़दा, विकास पारगी बाजना, अशोक निनामा राजापुरा माताजी, अम्बाराम मोरी रावटी, कैलाश झोड़िया शहीद चंद्रशेखर आजाद मण्डल, बसंत कटारा बांगरोद, लखजी चरपोटा शबरी मण्डल, देवीसिंह कतीजा धराड़, गोवर्धनलाल निनामा नामली, कैलाश खराड़ी पिपलौदा, नरसिंह मालीवाड़ सुखेड़ा, अनिता कटारा जावरा ग्रामीण, सोनू माल जावरा नगर, ऊंकारलाल निनामा दीनदयाल मण्डल, माणकलाल डिंडोर सुरजमल जैन मण्डल, रमेश राणा मुखर्जी मण्डल, दशरथ राणा अम्बेडकर मण्डल, प्रकाश मुनिया कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल, प्रकाश भगौरा ताल, अमृत मकवाना बड़ावदा एवं कमलेश भाभर श्रीमंत राज माता खारवाकलां मण्डल के प्रभारी बनाए गए है।

उपाध्यक्ष व मंत्री नियुक्त
अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभुसिंह गणावा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की अनुशंसा पर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। उन्होंने नाथुलाल गामड़ जनखेड़ी, माणकलाल डिंडोर धामनोद, प्रकाश भगौरा छायन एवं श्रीमती मानकुंवर देवदा इमलीपाड़ा को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष एवं अमृत मकवाना गुर्जरपाड़ा, नरसिंह मालीवाड़ लुनेरा, कैलाशीबाई चारेल अलकाखेड़ा, अम्बाराम मोरी अम्बोदिया को जिला मंत्री नियुक्त किया है।

Related Articles

Back to top button