mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

BJP masterstroke/छोटी बहू का बड़ा झटका, अपर्णा यादव आज भाजपा में होंगी शामिल

लखनऊ 19 जनवरी (इ खबर टुडे)। तमाम अटकलों को विराम देते हुए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकती हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हैं और यहीं भाजपा के आला नेता उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे।

मंगलवार को अपर्णा दिल्ली पहुंची और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अपर्णा बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने पार्टी में शामिल होंगी।

वहीं औरैया के बिधूना के किशोरगंज निवासी मुलायम के साले व पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता लखनऊ में भाजपा में शामिल होंगे।मुलायम सिंह और समाजवादी पार्टी को आज दोहरा झटका लगने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2012 में बिधूना से समाजवादी पार्टी से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस भाजपा में शामिल होंगे। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू हैं। किशोरगंज निवासी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वह भाजपा कार्यालय लखनऊ में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे सदस्यता लेंगे। प्रमोद गुप्ता साधना गुप्ता की बड़ी बहन कल्पना गुप्ता के पति हैं। कुछ दिन पहले सपा संरक्षक के मित्र हरिओम यादव भाजपा में शामिल हुए हैं।

Back to top button