October 12, 2024

 भाजयुमो/ युथ कनेक्ट अभियान को सफल बनाने के लिए रतलाम  भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन ने की जिला प्रभारी समेत 22 मण्डलों के प्रभारी की घोषणा

रतलाम,13मई (इ खबर टुडे)।। सीहोर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी डी शर्मा भाजपा महामंत्री व भाजयुमो प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वेभव पवार के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्म शताब्दी वर्ष भारतीय जनता पार्टी “संगठन पर्व” के रूप में मना रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा युथ कनेक्ट (15 मई से 15 जून युवा जोड़ो अभियान) इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवा जोड़ने का निर्णय प्रदेश पदाधिकारी बैठक में लिया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारधारा से युवाओं को जोड़ना साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी  योजना जो युवाओं के लिए है उसका प्रचार प्रसार करना है। वहीं युवाओं को प्रदेश और देश की सरकार के निर्णय एवं योजना के विकास की जानकारी देना है।

उक्त कार्यक्रम को तय होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, महामंत्री कविता पाटीदार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी गंगा पांडे के दिशा निर्देश अनुसार भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह लुनेरा की सहमति पर भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन ने युथ कनेक्ट के लिए जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई।

उक्त अभियान के तहत भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन  ने जिला प्रभारी के पद पर गौरव मूणत को मनोहित किया गया है। साथ ही विधानसभा प्रभारियों में रतलाम शहर का प्रभार  सिद्धार्थ कटारिया और शिवम शर्मा को दिया गया। राहुल उपमन्यु, शुभम गुर्जर को जावरा, रविंद्र पाटीदार एवं यादवेंद्र सिंह लुनेरा को रतलाम ग्रामीण, जलज सांखला एवं शुभम चौहान को आलोट, वहीं गोविंदा डामोर और राहुल पाटीदार को सैलाना प्रभारी का दायित्व दिया गया।

वही कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसके तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल का प्रभारी लोकेश अरोरा, सूरज मल जैन मंडल शिवम मूणत, डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी मंडल के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मंडल मोहित तोमर, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल संजय पांचाल, नामली मंडल नीलेश जायसवाल, धराड मंडल संजय जाट, श्री चंद्रशेखर आजाद मंडल ऋषभ जैन, सैलाना मंडल दिलीप कारपेंटर, सरवन मंडल सिद्धार्थ मूणत, रावटी मंडल अभिषेक वर्मा, बाजना मंडल प्रतीक विजयवर्गीय, जावरा नगर देवेंद्र भारद्वाज, जावरा ग्रामीण ऋषभ दुबे, पिपलोदा मंडल मनोज मेहता, आलोट मंडल के सौरभ पगारिया समेत २२ मंडलो के प्रभारियों की घोषणा की गई।

You may have missed