Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, होली पर जमकर बरसेंगें बदरा, नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। राज्य में मार्च की शुरुआत से ही तापमान बढ़ रहा है। तापमान में वृद्धि के कारण राज्य में गर्मी का प्रभाव मार्च के महीने में दिखाई देने लगा है।

आज शाम से बदलेगा हरियाणा में मौसम
वहीँ मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार शाम से मौसम में बदलाव आएगा।मौसम विज्ञानी डॉ. मदन लाल खीचड़ ने कहा कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 10 मार्च की रात से 13 मार्च की रात तक हवा की दिशा में बदलाव देखा जाएगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिन के तापमान में मामूली वृद्धि और रात के तापमान में कमी की संभावना है। वहीं, 11 और 12 मार्च के दौरान हवा मध्यम से तेज गति से चलेगी। एक और पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च से सक्रिय होगा।

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, होली पर जमकर बरसेंगें बदरा, नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

आईएमडी के अनुसार, पंजाब से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सोमवार देर रात से दिखाई देगा। इसके कारण सोमवार और मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार और गुरुवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

किसानों के लिए परेशानी पैदा करेगा मौसम
अधिक जानकारी के लिए बता दे की चंडीगढ़ मौसम में बदलाव किसानों और आम लोगों के लिए राहत और चुनौती दोनों ला सकता है। तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, होली पर जमकर बरसेंगें बदरा, नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

इस संबंध में कृषि मौसम विज्ञानियों ने किसानों को मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों का ध्यान रखने की सलाह दी है। विशेष रूप से 11 और 12 मार्च को तेज हवाओं से फसलों को बचाने के लिए देखना चाहिए और पानी देते वक्त सतकर्ता बरतने की भी आवश्यकता है।