April 29, 2024

दो वर्ष बाद परंपरागत मार्ग से निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी,मनमहेश ने मोहित किया

उज्जैन,18जुलाई(इ खबर टुडे)। श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी कोरोना काल के दो वर्ष बाद अपने परंपरागत मार्ग से निकाली गई। श्रावण-भादौ मास में भगवान की सवारी निकाली जाती है।प्रथम सवारी में रजत पालकी में भगवान के मनमहेश मुघौटे को निकाला गया।

सवारी निकलने के पूर्व सभा मण्डप में कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक भगवान के मनमहेश रूप का पूजन-अर्चन किया। पूजन पं.घनश्याम पुजारी द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर मप्र मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखनसिंह, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल, महन्त विनीत गिरी महाराज एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।सवारी परम्परागत मार्ग से होकर रामघाट पहुंची। रिमझिम बारिश के बीच रामघाट पर विधि-विधान से बाबा महाकाल की पालकी का पूजन , मनमहेश का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के उपरांत पालकी श्री महाकालेश्वर मन्दिर के लिये रवाना हुई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds