October 5, 2024

पति से विवाद के बाद महिला चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी , चारों की मौत, म‍हिला गंभीर

मंदसौर,14 जुलाई(इ खबर टुडे)। मंदसौर जिले के गरोठ स्थित पि‍पलखेड़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में चार बच्‍चों की मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब 6 बजे हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गरोठ इलाके के पि‍पलखेड़ी गांव में हुई। लोगों से पूछताछ में यह पता चला है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला ने अपनी 2 बालिकाओं और 2 बालक के साथ कुएं में छलांग लगाई। इस घटना से हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि शनिवार रात पति ने जब महिला से मारपीट को तो महिला अपने बच्‍चों को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। रात भर आंगनवाड़ी में रहने के बाद महिला सुबह बच्‍चों के साथ खेत पर बने कुएं में कूद गई।

जैसे ही महिला के बच्‍चों के साथ कुएं में कूदने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन वे बच्‍चों को नहीं निकाल पाए। पता चला है कि तीन लड़‍कियों और एक लड़के की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्‍चों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए गरोठ के अस्‍पताल भेजा गया है। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार महिला का नाम सुगनबाई उम्र 40 वर्ष पति रोडू सिंग बंजारा निवासी सुगनखेड़ा है। बच्‍चों के नाम बंटी उम्र 9 वर्ष, अनुष्‍का 7 वर्ष, मुस्‍कान 4 वर्ष और कार्तिक 2 वर्ष पता चले हैं।

गरोठ ASP हेमलता कुरील के मुताबिक, महिला सुगना बाई उम्र 40 साल सुगनखेड़ा गांव की रहने वाली है। महिला का पति रोड सिंह बंजारा महिला को आए दिन प्रताड़ित करता था। रोज काम से लौटकर उसके साथ मारपीट करता था, महिला अपने पति को काफी दिनों से झेल रही थी।

शनिवार रात को भी सुगना के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। इसके बाद पति से बचकर वह रात में ही अपने चारों बच्चों को साथ लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। आंगनवाड़ी में रात बिताने के बाद सुबह करीब 6 बजे बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और कुएं में छलांग लगा दी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds