mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

अपराधियों के विरुद्ध प्रशासन हुआ सख्त, राजबाग में चला बुलडोजर, तोड़ा मकान

रतलाम,02 सितंबर (इ खबर टुडे)। प्रशासन ने शहर में जुआ, सट्टा, अवैध वसूली, मारपीट आदि अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के अवैध निर्माण पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने राजबाग कॉलोनी में आरोपी दिलीप मारू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला कर उसे तोड़ दिया।

शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी हेमंत चौहान के नेतृत्व में नगर निगम का हमला बुलडोजर लेकर दिलीप मारू के घर पहुंचा व वहां अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की।

करीब 50 मिनट तक चली कार्रवाई के दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अवैध निर्माण तोड़ने के बाद दल वहां से रवाना हो गया। सीएसपी हेमंत चौहान के मुताबिक दिलीप मारू पर जुआ, सट्टा, शासकीय कार्य मे बाधा आदि मामलो में 22 प्रकरण दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि करीब आठ पहले हरदेवलाला पीपली के समीप भाटो का वास क्षेत्र में सट्टे के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान अकबर घोसी नामक युवक ने एक सटोरिए पर गोली चला दी थी। हालांकि गोली किसी को नही लगी थी, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने सट्टे के खिलाफ जमकर रोष जाहिर कर सटोरियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद प्रशासन सख्त हुआ था व पहली बार अकबर के मकान पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की गई थी।

इसके बाद 20 से अधिक बदमाशों, जुआरी और सटोरियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए गए थे। आज की गई कार्रवाई से लगता है कि प्रशासन पुनः अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। वहीं पुलिस सटोरियों पर नकेल कसने के लिए लगातार दबिश दे रही है। गुरुवार को पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़कर उनका जुलूस भी निकाला था।रतलाम02 सितंबर (इ खबर टुडे)। प्रशासन ने शहर में जुआ, सट्टा, अवैध वसूली, मारपीट आदि अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के अवैध निर्माण पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने राजबाग कॉलोनी में आरोपी दिलीप मारू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला कर उसे तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी हेमंत चौहान के नेतृत्व में नगर निगम का हमला बुलडोजर लेकर दिलीप मारू के घर पहुंचा व वहां अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। करीब 50 मिनट तक चली कार्रवाई के दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अवैध निर्माण तोड़ने के बाद दल वहां से रवाना हो गया। सीएसपी हेमंत चौहान के मुताबिक दिलीप मारू पर जुआ, सट्टा, शासकीय कार्य मे बाधा आदि मामलो में 22 प्रकरण दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि करीब आठ पहले हरदेवलाला पीपली के समीप भाटो का वास क्षेत्र में सट्टे के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान अकबर घोसी नामक युवक ने एक सटोरिए पर गोली चला दी थी। हालांकि गोली किसी को नही लगी थी, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने सट्टे के खिलाफ जमकर रोष जाहिर कर सटोरियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद प्रशासन सख्त हुआ था व पहली बार अकबर के मकान पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 20 से अधिक बदमाशों, जुआरी और सटोरियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए गए थे। आज की गई कार्रवाई से लगता है कि प्रशासन पुनः अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। वहीं पुलिस सटोरियों पर नकेल कसने के लिए लगातार दबिश दे रही है। गुरुवार को पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़कर उनका जुलूस भी निकाला था।

Related Articles

Back to top button