mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनी संन्यासी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर

प्रयागराज,24 जनवरी(इ खबर टुडे)। महाकुंभ मेले में अब जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की एंट्री हो गई है। ममता गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। यहां पर उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

किन्नर अखाड़े की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बन जाएंगी। संगम पर पिंडदान के बाद उनका पट्टाभिषेक किन्रर अखाड़े में सायं छह बजे किया जाएगा। उनका नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि होगा।

ममता कुलकर्णी 52 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस 25 साल बाद भारत लौटी हैं। दिसंबर 2024 में ही उन्हें एयरपोर्ट पर सालों बाद देखा गया। इसके बाद उन्होंने कई इंटरव्यूज दिए आप अपने अतीत पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने तब साफ किया था कि वह करियर में अब फिल्मों में वापसी नहीं करेंगी। ३

सामने आई फोटोज
अब ममता कुलकर्णी ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा हैं। उन्होंने महाकुंभ में किन्नर आखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी से मुलाकात की और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं।

90 दशक में चलता था सिक्का
ममता कुलकर्णी बॉलीवुड का हिट नाम रही हैं जिन्होंने कई सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। लेकिन फिर उनका नाम कई विवादों से जुड़ गया और वह सालों तक विदेश में भी रही। आखिरी बार वह 2003 में एक बांग्लादेशी फिल्म में नजर आई थीं।

Back to top button