May 19, 2024

Jia Khan Suicide Case : जिया खान आत्महत्या केस में अभिनेता सूरज पंचोली बरी, CBI कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली, 28अप्रैल(इ खबर टुडे)। अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया। अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिया खान ने अपने जुहू स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। दावा किया गया था कि आत्महत्या से पहले जिया खान ने सुसाइट नोट में सूरज पर शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

विशेष सीबीआई अदालत के जज एएस सैयद ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पिछले हफ्ते मामले में अपना फैसला 28 अप्रैल के लिए सुरक्षित रख लिया था। जिया की मां राबिया खान ने अदालत से कहा कि यह आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।

इससे पहले बाम्बे हाई कोर्ट ने मामले की नए सिरे से जांच की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। गवाही के दौरान राबिया खान ने सीबीआई कोर्ट को बताया था कि पंचोली जिया खान के साथ शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार करते थे।

पंचोली ने अदालत के समक्ष दायर अपने बयान में दावा किया था कि आरोप पत्र झूठे हैं। अभिनेता ने अदालत के समक्ष दायर अपने 313 पन्नों के बयान में दावा किया था कि जांच और आरोप पत्र झूठे थे। अभियोजन पक्ष के गवाहों ने शिकायतकर्ता राबिया खान, पुलिस और सीबीआई के इशारे पर उनके खिलाफ गवाही दी थी।

फैसले के बाद सूरज पंचोली का रिएक्शन
जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। जिसके बाद पहली बाद उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- सच की हमेशा जीत होती है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds