May 17, 2024

Night in Custody : हिरासत में कटी आप सांसद संजयसिंह की रात,आज होगी कोर्ट में पेशी,राजधानी में सियासी पारा हाई

नई दिल्ली,5 अक्टूबर {इ खबरटुडे}। दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ्तार आप सासंद संजय सिंह की रात इडी दफ्तर की हिरासत में कटी। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई हो गया है। खबर है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी।

कल आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ हुई नोंकझोंक और धक्कामुक्की में कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस को आप नेताओं को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आप समर्थकों ने संजय सिंह को ईडी की गाड़ी में बैठने से रोकने का प्रयास किया। ईडी की गाड़ी का घेराव करने की कोशिश की। वहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें घर में घेरे रखा और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे संजय सिंह की गिरफ्तारी सूचना मिलने ही उनके आवास के बाहर जुटे कार्यकर्ता रेलिंग कूदकर परिसर में दाखिल हो गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद ईडी के अधिकारी संजय सिंह को लेकर बाहर आए। पार्टी सांसद को गाड़ी में बैठाते ही कार्यकर्ताओं ने विरोध तेज कर दिया। जिसे देख पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इस पर आप कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से उलझ गए। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। भारी गहमागहमी के बीच ईडी के अधिकारी संजय सिंह को अपने साथ लेकर चल पड़े। इसके बाद आप नेता व कार्यकर्ता उनकी गाड़ी पीछे-पीछे दौड़ने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

सुबह सात बजे पहुंची थी ईडी

आबकारी मामले में ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर बुधवार की सुबह सात बजे पहुंची थी। सुबह करीब 10 बजे पार्टी कार्यकर्ता वहां जुटने शुरू हो गए थे। शाम चार बजे तक वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की संख्या अच्छी खासी हो गई थी। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। दरअसल आबकारी घोटाले में ईडी की ओर से दायर चार्जशीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम है। आबकारी नीति के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले ही जेल में बंद है।

फक्कड़ हाउस में ईडी का स्वागत है

संजय सिंह के घर ईडी की टीम पहुंचने के कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक फोटाे जारी किया। इस पोस्ट में संजय सिंह आवास के बाहर खड़े दिख रहे हैं। पास में एक पोस्टर दिख रहा है जिस पर ‘फक्कड़ हाउस में ईडी का स्वागत है’ लिखा है।

उपराज्यपाल ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

दिल्ली सरकार वर्ष 2021 में नई आबकारी नीति लेकर आई थी। जिसके बाद राज्य सरकार पर शराब व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे। हालांकि आप ने इन आरोपों का खंडन किया है। इसी बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई से मामले की जांच कराने की सिफारिश की। इसके बाद दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को रद्द कर दिया। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds