mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

गाय और बछड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद;रात के वक्त रास्ते से गुजर रहे युवकों ने रंगे हाथो पकड़कर पुलिस के हवाले किया (देखे सीसीटीवी फुटेज और लाइव विडियो)

रतलाम,26 मई (इ खबरटुडे)। शहर की फूल नीलम मंडी में बीती रात गाय व बछड़ों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी की हरकते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फूल मंडी से गुजर रहे युवको ने उक्त व्यक्ति को रंगे हाथो पकड़ कर पुलिस को सौपा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकडे गए आरोपी का नाम खोजेमा पिता नजमुद्दीन बोहरा (समोसेवाला) उम्र 52 वर्ष है। आरोपी खोजेमा बोहरा शहर के चांदनी चौक में किराना की दुकान संचालित करता है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी खोजेमा को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 377 व 506 में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हरमाला रोड स्थित फूल मंडी के यहां आरोपी खोजेमा विचरण करने वाली गाय और उनके बछड़ों के साथ अश्लीलता कर रहा था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गाय के बछड़े को बिस्किट खिला कर उसके साथ व अन्य गायों के साथ कुकृत्य करते नजर आ रहा है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवकों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसे रंगे हाथ पकड़ा। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने लाया गया। युवकों की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। वैटनरी डॉक्टरों द्वारा गायों का मेडिकल परीक्षण भी किया जा रहा है।

Back to top button