राजस्थान

Rajasthan News: जोधपुर से पेपर लीक मामले में आया बड़ा अपडेट, तीन महिला ट्रेनी SI सहित 9 को किया सेवा से बर्खास्त

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के जोधपुर से पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आई है। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े मामले में विभाग ने दोषी पाए गए नौ लोगों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। प्रकाश दुबे नौ लोगों में 3 महिला ट्रेनी सब इंस्पेक्टर (SI) भी शामिल हैं। वहीं कुल 9 लोगों को सेवा से बर्खास्त किया है।

एसओजी ने किया था आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आज मंगलवार को जोधपुर में जिन नौ लोगों को बर्खास्त किया गया है उनके खिलाफ एसओजी (SOG) ने मामला दर्ज किया था। पाठकों को बता दें कि एसओजी ने SI भर्ती परीक्षा-2021 में डमी कैंडिडेट्स बैठाकर एग्जाम पास कराने और पेपर लीक का मामला दर्ज किया था। एसओजी के मामला दर्ज करने के बाद 3 मार्च 2024 को पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस समय सभी बर्खास्त ट्रेनी SI जमानत पर चल रहे हैं।

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने आज बर्खास्त करने के आदेश किए जारी

SI भर्ती परीक्षा-2021में सभी आरोपियों को जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने आज 4 मार्च को इनको बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। तीन ट्रेनी महिला एसआई सहित जिन 9 लोगों को आज आईजी विकास कुमार द्वारा बर्खास्त किया गया है उन पर एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक करने और डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास करने के आरोप हैं।

इन लोगों को किया गया बर्खास्त

जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए अजय बिश्नोई निवासी भवाद जोधपुर, दिनेश कुमार बिश्नोई निवासी कबुली बाड़मेर, नरेश कुमार बिश्नोई निवासी मालवाड़ जालोर, गोपी राम जांगू बिश्नोई निवासी सिहागों की बेरी बाड़मेर, चंचल बिश्नोई निवासी फिटकासनी जोधपुर, प्रियंका बिश्नोई निवासी देवदा जालोर, सुरेंद्र कुमार बिश्नोई निवासी दांता सरनाऊ जालोर, दिनेश कुमार बिश्नोई पुत्र भागीरथ निवासी देवड़ा जालोर और हरकू जाट निवासी केरवाड़ा बाड़मेर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Back to top button