mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

Crime news: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल

कानपुर,09फरवरी(इ खबर टुडे)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल में नौ साल के बच्चे की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। मासूम के साथ ऐसी बर्बरता की गई कि कलेजा कांप उठा। दरअसल, नर्वल के बेहटा सकट गांव में सोमवार से लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई।

मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। बच्चे को गला दबाकर मारने की आशंका है। उसकी एक आंख निकाल ली गई थी। दूसरी आंख में कील धंसी मिली। पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। छात्र के साथ कुकर्म करने की भी आशंका है।

पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं हैं। महेंद्र कुमार परिवार के साथ बेहटा सकट गांव में रहते हैं। उनका 9 वर्षीय बेटा अखिलेश सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी तलाश में जुट गए।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान रामेंद्र मिश्रा के खेत में अखिलेश का शव पड़ा देखा। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।

मरने से पहले बच्चे को तड़पाया
9 साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया। खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। लोगों ने तंत्र मंत्र के चक्कर में भी हत्या किए जाने का शक जताया है।

Back to top button