September 28, 2024

Dispute शाजापुर के मक्सी मैं दो पक्षों मैं विवाद,एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल {देखिए लाइव विडीयो}

शाजापुर ,24सितंबर( इ खबर टुडे )। जिले के मक्‍सी में बुधवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुआ है। मक्सी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी टीएस बघेल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले, गोलियां भी चलीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। आधा दर्जन घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार दिया जा रहा है।

मक्सी में स्थिति तनावपूर्ण है जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों के पुलिस बल के साथ ही आसपास के जिलों का पुलिस बल भी मक्सी में बुलाया गया है। कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले मैं सामने आ रहा है की दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी। बुधवार रात हुए विवाद को भी दो दिन पुराने मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। पथराव में 8 लोग घायल हो गए, इनमें से दो लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेन्द्र पटेल भी घायल हुए। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मक्सी थाने में FIR भी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बल्डी मोहल्ले में बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर लौट रहे युवक समीर मेव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए थे।


सोमवार को ही मक्सी पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। मंगलवार को कुछ लोग एसपी ऑफिस शाजापुर पहुंच गए और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर तनाव के हालात बन गए। बुधवार रात को हुआ विवाद कैसे शुरू हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds